सोनभद्र (दुद्धी)। दुद्धी में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन कर महिला किसानों को रोपाई की नवीनतम तकनीक आधारित श्री विधि की जानकारी दी गई। बुधवार को बारिश के दौरान इस विधि से रोपाई की शुरुआत भी की गई। पहले दिन आठ गांवों की महिलाओं ने इस प्रशिक्षण का लाभ उठाया। 31 तक दुद्धी ब्लॉक के चयनित 40 गांवों के किसानों को इस प्रशिक्षण का लाभ दिया जाएगा।
महिला किसान सशक्तिकरण योजना के तहत महिलाओं किसानों धान की खेती की नवीनतम तकनीक श्री विधि से अवगत कराया जा रहा है। बताया गया कि माह के अंत तक चलने वाले प्रशिक्षण में वर्मी कम्पोस्ट, पिट लगाने, नाडेप, किचन गार्डन, पोषण वाटिका, पेस्ट मैनेजमेंट आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन के प्रशिक्षण में घिवही, गोइठा, महुअरिया, तुरीडीह, दुम्हान, खजुरी, पिपरडीह, बघाडू़ के महिला किसानों ने लाभ उठया। कृषि विशेषज्ञ जय कुमार जोशी, सीताराम कुमार, अजय शंकर झा, जितेंद्र कुमार आदि ने जरूरी जानकारियां दीं। (ब्यूरो)