फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी के खिलाफ होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। सरकारी आवास के लाभार्थियों से 10-10 हजार रुपये लिए जाने के मामले में घोरावल ब्लॉक के कर्री-बरांव एवं पेढ़ गांव के पूर्व ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन

डीएम पीके उपाध्याय ने गत दिनों ग्राम पंचायत कर्री-बरांव एवं पेढ़ गांव के निरीक्षण के दौरान पाया कि कर्री-बरांव के तत्कालीन प्रधान फुल्लर सिंह एवं तत्कालीन सेक्रेटरी के जरिए सरकारी आवास के लाभार्थियों से 10-10 हजार रुपये की वसूली की गई है। इसी प्रकार से पेढ़ गांव के तत्कालीन पूर्व प्रधान रामेश्वर पाल एवं तत्कालीन सेक्रेटरी अवधेश से मिलीभगत करके आवास के लाभार्थियों से 10-10 हजार रुपये की वसूली की जानकारी मिली। डीएम ने डीपीआरओ एवं घोरावल बीडीओ को आवास के लाभार्थियों से 10-10 हजार रुपये की वसूली करने वाले कर्री-बरांव तथा पेढ़ के तत्कालीन पूर्व प्रधान एवं सेक्रेटरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें