फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलरो की टक्कर से संविदा श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। बैढन कोतवाली के खुटार इलाके में देर रात हुए सड़क हादसे में संविदा श्रमिक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

बताते है कि माड़ा थाना क्षेत्र के बंधौरा गांव का रहने वाला संजय मिश्रा (23) एनसीएल की अमलोरी कोयला परियोजना में ओबी हटाने का काम कर रही निजी कंपनी में काम करता था। दूसरी पाली की ड्यूटी समाप्त कर रात करीब 10 बजे वह बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। खुटार व कर्थूआ के बीच स्थित तालाब के पास पहुंचा उसी दौरान सामने से आ रही तेज गति बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया। घटना के बाद बोलरो चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने डायल 100 को सूचना देने के बाद घायल को अस्पताल भिजवाने में जुट तभी पुलिस पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल संजय को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताते चले कि मंगलवार शाम हाइवा की टक्कर से चसी रास्ते में पडने वाले अमिलिया में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बीते शनिवार को रजमिलान के पास ट्रक टेलर पलटने से दो लोगों की जान गई थी इसमें चार घायल हुए थे जिसमें दो की स्थिति अभी भी गंभीर है। परसौना-रजमिलान-बंधौरा मार्ग पर आए दिन हो रहे सड़क हादसे को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें