फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ का लेन देन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को सभी बैंकों के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गये। पहले दिन हड़ताल की वजह से लगभग 200 करोड़ का लेन देन प्रभावित रहा। वहीं बैंकों में हड़ताल की वजह से जमा-निकासी करने दूर दराज से बैंक आए खाताधारकों को बैरंग लौटना पड़ा। बैंक के साथ-साथ एटीएम बंद होने से खाताधारक काफी परेशान रहे। पैसे के अभाव में लोग इलाज नहीं करा सके, इसके साथ ही अन्य जरूरी काम भी बाधित रहा।
विज्ञापन

लीड बैंक प्रबंधक एसडी संतोषी के मुताबिक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले में स्थित भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों के कर्मचारी मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते के विलय सहित 12 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से शुक्रवार को लगभग 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। जिला मुख्यालय पर बैंकों के साथ एटीएम भी बंद रहे। बैंक आए खाताधारकों को बैरंग लौटना पड़ा। सभी बैंकों के एटीएम भी बंद रहे, इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई। एटीएम बंद ोने से कई लोग अपना इलाज नहीं करा सके। घोरावल संवाद के अनुसार, घोरावल में स्थित भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, इलाहाबाद बैंक हड़ताल के कारण शुक्रवार को बंद रहे। इससे जरूरी कार्यो से बैंकों में पहुंचे लोग बैंक में ताला लटकता देख आश्चर्य में पड़ गए। जब उन्हें पता चला कि हड़ताल के कारण बैंक बंद हैं, तो वे चिंतित हो उठे। बैंकों की हड़ताल से घोरावल नगर के साथ ग्रामीण इलाकों के खाताधारकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें