फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दंडईत बाबा मंदिर के विकास को मिले 1.99 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर स्थित दंडईत बाबा मंदिर परिसर के विकास के लिए शासन से 1.99 करोड़ रुपये मिले हैं। जल्द ही नगर पालिका प्रशाासन की तरफ से मंदिर परिसर का सुंदरीकरण समेत अन्य कार्य कराया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शासन स्तर पर वंदन योजना के तहत जिले के तीन धार्मिक स्थलों का चयन किया गया है। इसमें चुर्क स्थित शिवमंदिर और दंडईत बाबा मंदिर परिसर के विकास के लिए शासन से तो धन मिल गया है। वहीं वंदन योजना में शामिल पिपरी स्थित वन देवी मंदिर के लिए अभी धन नहीं मिला है। करीब 1.99 करोड़ रुपये से दंडईत बाबा मंदिर परिसर में विकास कार्य कराया जाएगा।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद का कहना है कि दंडईत बाबा मंदिर परिसर के विकास के लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शासन से मिली धनराशि से परिसर का सौंदर्यीकरण के साथ मंडप का निर्माण कराया जाएगा। कचहरी तिराहा से मंदिर तक अच्छी सड़क और लाइट लगाया जाएगा। कई अन्य कार्य भी होंगे। बता दें कि दूर दराज से लोग मंदिर में दर्शन पूजन करने के साथ ही धार्मिक आयोजन कराने के लिए आते हैं। इसके साथ ही मंदिर से शादी एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रम कराने वालों की भी भीड़ पहुंचती है।
विज्ञापन

दक्षिणेश्वर काली मंदिर प्रसिद्ध
दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर प्रसिद्ध है। शारदीय एवं वासंतिक नवरात्र में दूर दराज से भक्तगण यहां दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं। परिसर में गुफानुमा बने मंदिर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की आराधना करने के लिए भी भक्तगण पहुंचते हैं।
वंदन योजना में शामिल दंडईत बाबा मंदिर परिसर में सुंदरीकरण सहित अन्य काम कराने हैं। शासन से इसके लिए 1.99 करोड़ रुपये मिले हैं। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - विजय कुमार यादव, ईओ-नगर पालिका परिषद सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें