फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटो बिजली गुल रहने से नागरिक बिलबिलायें

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। 132केवी बांसी विद्युत सबस्टेशन में सोमवार को तकनीकी कारणों से परिक्षेत्र की 6 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से गर्मी से नागरिक पेयजल के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह सात बजे से बांसी सब स्टेशन में पावर फैक्टर को मैंटेन रखने के लिए कैंपिसीटर बैंक लगाने के लिए शट डाउन लिया गया था। बिना किसी सूचना के लिए 6 घंटे तक लाइन बंद रहने से सुबह- सुबह अपने कार्यों पर निकलने वाले लोगों को जहां दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं सुबह से बिजली नहीं होने के कारण क्षेत्र में पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी। जैसे-जैसे दोपहर को धूप ने अपना असर दिखाना शुरू किया बिजली की कटौती लोगों को खलने लगी। सबस्टेशन पर तैनात कर्मियों ने बताया कि कैंपिसीटर बैंक लगाने हेतु सोमवार की सुबह सात बजे शट डाउन लिया गया था । जिससे ग्राम अनपरा.औड़ी, गरबंधा, ककरी, बांसी, चंदुआर, घरसड़ी, कोहरौलिया, खडय़िा, एमजीआर आदि जगहों की विद्युत सेवा ठप रही। कार्य पूरा होने के बाद 12 बजकर 50 मिनट पर विद्युत आपूर्ति को बहाल की गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बिना सूचना के शट डाउन के संबंध में बासी सब स्टेशन के एसडीओ भूपेंद्र पाठक ने बताया कि सब स्टेशन में शट डाउन की सूचना रविवार को विद्युत वितरण विभाग को दी गयी थी। विद्युत वितरण विभाग के अधिकारियों को आगे सूचना को प्रसारित करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें