फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का कनेक्शन न मिलने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आवेदन करने के बाद भी कनेक्शन न मिलने से नाराज लोगों ने सोमवार को बिजली विभाग कार्यालय राबर्ट्सगंज के विद्युत वितरण खंड कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। यूपी सरकार के आदेश के बाद बिजली कर्मियों पर आवेदनकर्ताओं को कनेक्शन न देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के एक अधिकारी को अधिशासी अभियंता के नाम संबोधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

पूर्वांह करीब 11 बजे नगर पालिका राबर्ट्सगंज के वार्ड 18 हाइडिल कालोनी के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से वह लोग कालोनी में निवास कर रहे हैं। बावजूद इसके अब तक उन्हें कनेक्शन नहीं मिला। पूर्व में कई बार वे लोग कनेक्शन के लिए आवेदन कर चुके हैं। प्रदर्शन में सतीश कुमार, विनोद पांडेय, राजकुमार, कृष्ण कुमार, राजेश विश्वकर्मा, राजकिशोर सिंह, विनोद कुमार, ज्योतिष सिंह, अमित सिंह, यशवंत सिंह, अमरनाथ यादव, मनोज, परवेज, पुष्पा, गोरखनाथ मिश्रा, दीपू यादव, रेहाना बेगम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें