फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे वाराणसी को हराकर रॉबर्ट्सगंज ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। अंबेडकर स्टेडियम में सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को एनई रेलवे वाराणसी और सुपरस्टार रॉबर्ट्सगंज के बीच हुए मैच में रॉबर्ट्सगंज ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सुपरस्टार रॉबर्ट्सगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 165 रन बनाए। सौरभ विश्वकर्मा ने सर्वाधिक 83 रन और विकास ने 25 रनों का योगदान दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरयी रेलवे वाराणसी की टीम निर्धारित 25 ओवर में 159 रन ही बना सकी। बल्लेबाज आशीष यादव जो झारखंड के रणजी खिलाड़ी रहे हैं, ने 92 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वाराणसी के कोई भी बल्लेबाज उनका साथ न दे सका। रॉबर्ट्सगंज सुपरस्टार ने सात रनों से यह रोमांचक मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सुपर रॉबर्ट्सगंज के सौरव विश्वकर्मा रहे। निर्णायक संकट मोचन झा एवं राघवेंद्र पांडे, स्कोरर अक्षय पटेल एवं कमेंटेटर राजू यादव व फैजल खां रहे। आयोजन अध्यक्ष रमेश सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार को सुपरस्टार रॉबर्ट्सगंज और हिंडाल्को के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें