फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोकला, पंजाबी छोले, पानी पूरी का चखा स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दी आर्यंस एकेडमी संत नगर रॉबर्ट्सगंज में रविवार को बाल मेला का आयोजन हुआ।इसमें बच्चों ने तरह-तरह के खाने-पीने के व्यंजनों का स्टाल लगाया। विभिन्न तरह के पकवानों का लोगों ने स्वाद लिया। अभिभावकों ने बच्चों के लगाए स्टाल की तारीफ की।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में पानी पूरी, फ्राइड इडली, ढोकला, दही भल्ले, भेल पूरी, गुलाब जामुन, लौंग लता, पपड़ी चाट, पंजाबी छोले, ब्रेड रोल, समोसे, रसगुल्ले के स्टाल बच्चों ने लगाए। उन्होंने खाने के सामान को ढक कर रखा और सफाई का पूरा ख्याल रखते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। प्रबंध निदेशक विनोद जालान ने बताया कि बच्चों से स्टॉल लगवाने के उद्देश्य न सिर्फ व्यंजन का आनंद उठाना है बल्कि बच्चों में कार्य करने की शैली व आत्मनिर्भर बनाना भी है। प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने कहा कि बच्चे अभी छोटे हैं, लेकिन इतना कुछ बच्चों व अध्यापिकाओं के लगने से मेहनत से ही संभव हुआ। कहा, इस तरह के कार्यों को करने से बच्चे खुद को आत्मनिर्भर व स्वालंबी बना सकते हैं। यहां ज्योति मित्तल, अर्चना अग्रवाल, रीता अग्रवाल, उमा गोयल, अंजू सांवरिया, पूनम केडिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें