फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता व सावधानी से करना होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा अनपरा द्वारा शुक्रवार की सायं अवर अभियंता मनोरंजन केन्द्र में एक बैठक कर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गयी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष इं आशुतोष कुमार द्विवेदी ने करते हुए कहा कि आवासीय परिसर में अधिकतर आवास एवं उनके अनुरक्षण, कालोनी की खस्ताहाल सड़कें, बिजली की जर्जर होती स्थिति, पदोन्नति एवं स्थानान्तरण एवं स्थानीय मुद्दों पर प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है। केन्द्रिय संचालन समिति के सदस्य इं रामजनम यादव नें निगम की वर्तमान स्थानान्तरण नीति को कार्मिको के लिये ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि 200 मेगावाट की ईकाइ पर कार्यरत कार्मिकों को 500 मेगावाट तथा 500 मेगावाट ईकाइ पर कार्यरत कार्मिकों को 200 मेगावाट की ईकाइ पर स्थनान्तरित करना मशीनों के लिये हितकर नहीं है। पुरानी पद्धति बदलकर नई पद्धति मशीनों के लिये हितकर साबित होगी। प्रान्तीय अध्यक्ष इं राधे गोविन्द सिंह नें कहा कि हमें सतर्कता व सावधानी से अपनें कार्य को करना होगा। तथा यह भी ध्यान रखना होगा कि भविष्य में ओबरा ज ैसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति और कहीं न होने पाये। उन्होंने कहा कि केन्द्रिय कमेटी की प्रबन्ध निदेशक से 5 नवम्बर को होने वाली वार्ता में अहम मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय आनें की उम्मीद है। केन्द्रिय उप महासचिव हरि शंकर चैधरी जी नें कहा कि परिस्थितियां बदली है हम सभी ओबरा की दुर्घटना से आहत हैं पहले हमें इससे उबरना है। संचालन शाखा सचिव इं सत्यम यादव ने किया। बैठक में अधिशासी अभियन्ता इं एल बी सिंह, इं एम ए खान, इं भूपेन्द्र पाल सिंह, मीडिया प्रभारी इं सुरेश सिंह, इ गिरजेश सिंह, इं के के पाण्डेय, इं पुष्पेन्द्र कुमार, इं जनार्दन पाण्डेय, इं विजय चैरसिया, इं कृपा शंकर शुक्ला, इं आवेश यादव, इं विरेन्द्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें