फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय कस्बा में एक बालक की हत्या के मामले में न्यायालय से जमानत के बाद लगातार फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद तौफीक पुत्र सत्तार को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बभनी चौराहे से उसे पकड़ने के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। बभनी गांव निवासी अब्दुल मन्नान का आरोप है कि पांच नवंबर 2010 को उसके आठ वर्षीय पुत्र शाहबान की हत्या कर शव को तेजाब डालकर जला दिया गया था। फिर उसे अरहर के खेत में फेंक दिया था। इस मामले में तौफिक पर मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। इसके बाद वह जेल से जमानत पर छूट कर आ गया था। कोर्ट ने कई बार तौफिक को हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया लेकिन वह फरार चल रहा था। शनिवार की सुबह पुलिस ने उसे पकड़ कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें