घोरावल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कालेज के छात्रों व अध्यापकों ने सोमवार को स्वच्छता रैली निकाली। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निकाली गई इस रैली में छात्रों ने नगर में भ्रमण कर स्वच्छता की अलख जगाई। छात्रों ने कालेज परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया। छात्रों एवं अध्यापकों ने स्वच्छता की शपथ ली।
प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा ने कहा कि यदि हमें स्वस्थ रहना है तो हम सब को स्वच्छता को अपने जीवन एवं वातावरण में आत्मसात करना होगा। हमें स्वयं को और अपने परिवार को स्वस्थ रखना है तो स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। हम अपने शरीर को, घर परिवार को और आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखकर तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके बाद प्रधानाचार्य ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रैली द्वारा जीआईसी मार्ग, थाना, मार्ग, शिवद्वार रोड, दुर्गा मंदिर तिराहा, मेन तिराहा आदि स्थानों पर भ्रमण कर स्वच्छता की अलख जगाई गई। इस दौरान एक कदम स्वच्छता की ओर, स्वच्छता अपनाएं बीमारी दूर भगाएं, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, इत्यादि आकर्षक स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर छात्रों द्वारा स्वच्छता संबधी नारे लगाकर जनसामान्य को जागरूक किया गया। यहां परितोष मिश्रा, श्यामनारायण सिंह, कृष्ण कुमार, दिनेश चंद्र, विभा पटेल, रंजना मौर्या, सोनम शुक्ला, पूजा तिवारी, अखिलेश यादव, सोनू निगम, कमलेश यादव, सुनील कुमार, रामाशीष यादव मौजूद रहे।