फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल में सोमवार को महिलाओं के लिए हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने साहित्य व भारतीय संविधान से जुड़े प्रश्नों का उत्तर दिया। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। राजभाषा पक्ष के दौरान महिलाओं (गृहिणियों) के लिए हिंदी सामान्य-ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन एनटीपीसी विंध्याचल के मानव संसाधन-राजभाषा अनुभाग द्वारा किया गया। एक से 14 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस स्पर्धा में आवासीय परिसर की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दोपहर बाद आयोजित क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान (आरएलआई) में परियोजना परिसर मेें निवास करने वाली महिलाओं से साहित्य एवं भारतीय संविधान में राजभाषा के प्रावधानों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में परियोजना परिसर की रहने वाली महिलाओं ने काफी संख्या में भाग लिया। राजभाषा अनुभाग द्वारा सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के पश्चात परिणाम की घोषणा की जाएगी तथा विजेता महिलाओं को राजभाषा पक्ष 2018 के समापन समारोह के दौरान कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) अजीत कुमार तिवारी पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें