फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिया जलाने वालों पर राष्ट्रद्रोह का दर्ज हो मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 01पी
विज्ञापन

प्रतियां जलाने वालों पर राष्ट्रद्रोह का दर्ज हो केस
लोकतांत्रिक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन
प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना का लाभ दें सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र । संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने, संविधान की प्रतियां जलाए जाने की बढ़ती घटनाओं से चिंतित लोकतांत्रिक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामभरोसे सिंह ने कहा कि नौ अगस्त को यूथ इक्वालिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में आरक्षण विरोधी समिति ने संसद मार्ग पर प्रदर्शन के दौरान संविधान की प्रतियां जलाई थी। इतना ही नहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण कानून में संशोधन का विरोध किया था। ऐसे अराजकतत्वों को राष्ट्र विरोधी, संविधान विरोधी करार देते हुए उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने आरक्षण को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग करते हुए कहा कि संविधान में छेड़छाड़ व उसके अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदिवासी नेता भगवान दास गोंड़ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर यदि उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो लोकतांत्रिक जनता दल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। कन्हैया कुशवाहा ने कहा कि पिछले साल जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के बावजूद किसानों को प्रधानमंत्री कृषि बीमा का कोई लाभ अभी तक नहीं मिल सका है। जिससे किसान परेशान व तंदहाली से जूझ रहे है। उन्होंने किसानों को बीमा का लाभ दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर अनुपम सिंह पटेल, संदीप कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, रामसागर दूबे, रामजी गुप्ता, कमला विश्वकर्मा, शंभू राम, रामजग, शिवदत्त सिंह, रामाश्रय विश्वकर्मा, अनिल सिंह, विशाल सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अमरावती, घनश्याम सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें