चोपन। सपा की बुधवार को मल्लाही टोला वार्ड में बैठक हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कुशल सिंह और संचालन नजमुद्दीन ने की। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष विजय यादव ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ की मजबूती पर बल दिया।
अविनाश कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं और बूथ स्तर पर हर जाति-धर्म के लोगों को संगठन से जोड़ें। प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और दोनों सरकारें झूठे वादे कर सत्ता में आईं हैं। विकास के नाम पर विफल हैँ। किसानों, नौजवानों में आक्रोश है। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष रामसजीवन यादव, अनवर कुरैशी, अजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, मीना देवी, सत्यदेव पांडेय, मोजिब आलम, मुन्ना गुप्ता, सर्वजीत यादव, विवेक यादव, दुर्गेश यादव, गुड्डू चंद्रवंशी, हरिकेश मौर्य, सत्यदेव पांडेय, सुल्तान कुरैशी, चंदन गोंड़ आदि मौजूद रहे।