फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एडीएम को पत्रक सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पिछले कई दिनों से सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दे रही आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट मेें प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन और जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। चेताया जब तक उनकी मांगें पूर्ण नहीं होगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े दस बजे ऑल इंडिया आशा बहू कार्यकर्ता कल्याण सेवा समिति के बैनर तले कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जिलाध्यक्ष मंजूलता मौर्य ने कहा कि आशा बहुएं दिन रात मेहनत कर अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराती है। बावजूद सरकार मांगों को पूर्ण नहीं कर रही है। कहा कि अगर उनकी मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। जानकी देवी ने कहा कि आंदोलन के दौरान आशा बहुओं को कुछ होता है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी डीएम और सीएमओ की होगी।नीरा देेवी ने कहा कि आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। गुलपति, हिरन, शांति, चंद्रावती, इंद्रावती, सुमित्रा, मीरा, बिंदूलता, गीता, सुनीता, शिल्पा, सिंधु देवी, शीला सिंह, नीशा, श्यामा देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें