फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 20 हजार की लागत से बनेगा शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने शहरी इलाकों में शौचालयों के निर्माण कराने की धनराशि बढ़ा दी है। अब प्रत्येक लाभार्थीं को 20 हजार रुपये मिलेगा। लाभार्थियों को तीन किस्तों में धनराशि मुहैया कराई जाएगी। पहले लाभार्थी को शौचालय के लिए सिर्फ आठ हजार रुपये मिलता था।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए घर-घर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन शहरी इलाकों में शौचालय के निर्माण के लिए महज आठ हजार रुपये लाभार्थी को मिल रहा था। इतने कम धनराशि में शौचालय का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस तरह वर्ष 2018 में शौचालय के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थियों को 20 हजार रुपये मिलेगा। इसमें नगर पालिका की ओर से आठ हजार, केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से छह-छह हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। राबर्ट्सगंज नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश यादव ने कहा कि वर्ष 2018 में 150 लाभार्थियों ने आवेदन किया है। ऑनलाइन सभी लाभार्थियों को खाते में धनराशि भेजी जाएगी। कहा कि वर्ष 2017 में 731 लोग शौचालय के लिए पात्र पाए गए थे। सभी लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त चार-चार हजार रुपये भेज दी गई है। 74 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किश्त भी भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें