फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांह पर काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त किये जाने से क्षुब्ध आल टीचर्स एंड इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को काला दिवस मनाया। शिक्षकों, कर्मचारियों ने राबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान से बांह पर काली पट्टी बांध कर मशाल जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। सभा कर नई पेंशन नीति को निरस्त करने और पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

सभा में अटेवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि नई पेंशन नीति स्वीकार नहीं की जाएगी। 12 अप्रैल को विवेकानंद प्रेक्षागृह राबर्ट्सगंज में मंडलीय सम्मेलन होगा, जिसमें पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग उठाई जाएगी। 30 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले आंदोलन की प्रथम चरण की शुरुआत होगी। जिला सह संयोजक रवि प्रकाश मौर्य ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है, जिसे हम लेकर रहेंगे। अन्य कुछ प्रदेशों में राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन बहाल कर दिया है, लेकिन अभी तक यूपी सरकार का इसे लागू न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला मंत्री राधेश्याम पाल, जिला कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी है, जिसके बिना हमारा भविष्य खतरे में है। सभा को सर्वेश तिवारी, शशांक चतुर्वेदी, उमा सिंह, राममूर्ति, अभय त्रिपाठी, विनोद तिवारी, अजय कुमार कुशवाहा, सुरेंद्र नाथ वर्मा, रुद्र मिश्रा, मनीष शर्मा, रमाकांत वर्मा, मनीष कुमार सिंह, संजीव मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे। उधर घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार अटेवा की घोरावल ब्लॉक इकाई ने नई पेंशन योजना के विरोध में रविवार को काली पट्टी बांधकर और मशाल जलाकर बीआरसी पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, संजय मिश्रा, शिव शंकर, राजेश कुमार, राजीव कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें