फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के गीत व नृत्य को लोगों ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। हिण्डालको रेणुसागर स्थित दिशिता बाल मंदिर का 25वां वार्षिकोत्सव स्थानीय प्रेक्षागृह में अनेकता में एकता के थीम पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अध्यक्ष उर्जा केपी यादव एवं दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इंदू यादव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि नन्हे मुन्हे बच्चों के अनुकरणीय प्रतिभा के प्रदर्शन में जो आत्मविश्वास है वह अपने आप में एक विशिष्ट उपलब्धि है। निश्चित ही विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को बेहतरीन तालीम दी है और इनका भरपूर विकास किया जा रहा है। नटखट बच्चों ने पंजाबी गाने का तड़का लगा कर वाहवाही लूटी। बच्चों के एक बटा दोए दो बटा चार के बोल पर परी ड्रान्स ने प्रेक्षागृह में बैठे लोगों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। दो घंटे तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई समूह नृत्यए देश भक्ति गीत पर आधारित नृत्यए कव्वाली एपंजाबी डांसए परी डांस एवं फागुन गीत ले कार्यक्रम को यादगार बना दिया। राधा .कृष्ण के रास के संग डांडिया की सुन्दर प्रस्तुति ने भी ताली बजाने को मजबूर कर दिया। इसके पूर्व प्रधानाध्यपिका सीमा श्रीवास्तव ने वर्ष भर चले विद्यालय वार्षिक रिपोर्ट से अवगत कराया। इस मौके पर सीमा मिश्रा, पुष्पा ठाकुर, जेरार्ड रोड्रिक्स, जार्जिना रॉड्रिक्स, सीएस सिंह, एसबी वर्मा, संगीता सिंघानिया, निर्मला वर्मा, मेनका अरोड़ा, बिंदु सिंह, विभा दूबे उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें