फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में देवनाथ टोला के केंद्र व्यवस्थापक हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/ दुद्धी। जनपद में मंगलवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा की पहली पाली में देवनाटोला स्थित उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थान का डीआईओएस राजशेखर ने निरीक्षण किया। यहां कक्ष निरीक्षकों के योग्यता संबंधी रजिस्टर नहीं मिला। विद्यार्थियों को दी जाने वाली बी, सी कापी का भी कोई रिकार्ड नहीं पाया गया। इसे गंभीर मामला पाते हुए केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में पंजीकृत 29856 विद्यार्थियों में 26002 विद्यार्थी ही इम्तिहान में शामिल हुए। 3854 ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस राजशेखर सिंह और डायट उप प्राचार्य मनोहर प्रसाद की अगुवाई वाला दस्ता केंद्रों पर निरीक्षण में लगा रहा। निगरानी में लापरवाही पाए जाने पर उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थान देवनाटोला बभनी के केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया।
सभी 54 केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा ली गई। पंजीकृत 29398 परीक्षार्थियों में 25562 ही परीक्षा में शामिल हुए। 3836 विद्यार्थी गैरहाजिर पाए गए। इसी पाली में इंटर कंप्यूटर प्रथम प्रश्र पत्र के 262 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 246 ने ही परीक्षा दी। 16 विद्यार्थी अनुपस्थित मिले। रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन के पंजीकृत सभी 78 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। आशुलिपिक टंकण के पंजीकृत 33 विद्यार्थियों में 32 ही परीक्षा में उपस्थित हुए। फल एवं खाद्य संरक्षण के पंजीकृत 60 परीक्षार्थियों में 59 ने परीक्षा दी। रंगीन फोटोग्राफी की परीक्षा में पंजीकृत सभी 25 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दुद्धी : डायट के उप प्राचार्य मनोहर प्रसाद की अगुवाई वाले सचल दस्ते ने इलाके में परीक्षा का हाल जाना। कोन के गैवंती, गौरासिंघा स्थित हरिश्चंद्र इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, विंढमगज के भारती इंटर कालेज में गठित टीम ने निरीक्षण किया। वहीं दूसरी पाली की इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान प्रथम की परीक्षा में राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज दुद्धी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें