फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तीन दिव्यांगों की हुई करेक्टिव सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल में शनिवार को चार डॉक्टरों की टीम ने तीन दिव्यांगजनों का करेक्टिव सर्जरी किया। डीएम पीके उपाध्याय ने रोगियों से मुलाकात कर उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद, डॉ. पीके, डॉ पीके सिंह और एनेस्थेटिक्स के डॉ. केेके सिंह ने करेक्टिव सर्जरी के लिए दिव्यांगजनों का ऑपरेशन शुरू किया। डॉक्टरों ने दिवा गांव निवासी दिव्यांग अंश, जरहा निवासी संदीप समेत तीन का सर्जरी किया। उधर, जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित दिव्यांगजनों की नि:शुल्क करेक्टिव सर्जरी एवं परीक्षण कैंप में दूसरे दिन शनिवार को 86 दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉक्टरों के टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण में करेक्टिव सर्जरी के लिए 14 दिव्यांगजनों का चिह्निकरण किया। चिह्नित दिव्यांगजनों की करेक्टिव सर्जरी रविवार एवं सोमवार को जिला अस्पताल में नि:शुल्क की जाएगी। 21 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण मुहैया कराये जाने की संस्तुति डॉक्टरों के पैनलों द्वारा की गई। उपस्थित होने वाले दिव्यांगों में से 25 दिव्यांगों का चिह्नीकरण स्वच्छ शौचालय निर्माण, 15 दिव्यांगों के पास राशनकार्ड न होने पर आपूर्ति विभाग द्वारा राशनकार्ड मुहैया कराने के लिए फार्म भरवाया गया। 24 दिव्यांगों को विकलांगता प्रमाण-पत्र भी जारी किया गया। मौजूद दिव्यांगों में से एक दिव्यांग का मतदाता पंजीकरण करने के साथ ही दो दिव्यांगों का फार्म-6 भी भरवाया गया। डीएम पीके उपाध्याय ने कहा कि जिले के दिव्यांगजनों को जरूरत के मुताबिक करेक्टिव सर्जरी करके उनकी विकलांगता दूर करने संबंधी कैंप का आयोजन किया गया। सीएमएस डॉ. पीबी गौतम, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी पीके तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, केएल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें