फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकुंडी घाटी मे ईंट लदा ट्रक पहाड़ से टकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (सलखन)। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी मंगलवार को अनियंत्रित होकर ईंट लदा ट्रक पहाड़ से टकरा गया। ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। दुर्घटना में चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कूद कर एक युवक ने अपनी जान बचाई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने ट्रक का केबिन काटकर घायलों को बाहर निकाल कर उन्हें जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब पौने एक बजे जौनपुर से ईंट लादकर ट्रक दुद्धी जा रहा रहा था। अभी ट्रक मारकुंडी घाटी में पहुंचा था कि अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता कि बेकाबू होकर ट्रक पहाड़ी से टकरा गया। हादसे में ट्रक के केबिन में जौनपुर जिले के मडिय़ाहू निवासी चालक सुशील कुमार, जलालपुर निवासर खलासी संजय यादव, शिवपुर निवासी हंसराज यादव ट्रक के केबिन में फंसकर मदद की गुहार लगाने लगे। वहीं सिहयी पाल ट्रक से कूद कर खुद को बचा लिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे गुर्मा चौकी की पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवा कर उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायलों को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें