फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
(सोनभद्र)रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पुरना गांव के पास रविवार की रात खड़े ट्रैक्टर से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों राबर्ट्सगंज से काम कर घर लौट रहे थे। रात में मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर परिवारीजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव निवासी संदीप (21) पुत्र रामनारायण और महेंद्र (26) पुत्र बचाऊ राबर्ट्सगंज में कहीं काम करते थे। दोनों प्रतिदिन मोटर साइकल से राबर्ट्सगंज काम करने के लिए सुबह निकलते थे और रात में काम कर घर लौट आते थे। रविवार की सुबह भी दोनों एक साथ बाइक से मजदूरी करने निकले। फिर रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौट रहे थे। बाइक महेंद्र चला रहा था। वे पूरना गांव में स्थित सोसाइटी गोदाम के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। बाइक की गति इतनी तेज थी कि दोनों की दुर्घटना के दौरान ही मौके पर मौत हो गई। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। ट्रैक्टर सड़क की पेंटिंग करा रहे ठेकेदार की बताई जा रही है। उधर से गुजर रहे लोगों ने दोनों युवकों को सड़क पर पड़ा देख बेलखुरी मोड़ पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को मामले की जानकारी दी। इस पर मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने देखा कि दोनों युवकों की मौत हो चुकी है। उन्होंने पन्नूूूगंज थाने में सूचना देने के साथ ही दोनों युवकों के परिवार वालों को भी घटना से अवगत कराया। इस पर परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। यहां पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। परिवार वालों ने इस दौरान शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने परिवार वालों को शवों को पंचनामा कर सौंप दिया। परिवार वालों ने सोमवार को शवों का दाह संस्कार किया। संदीप के दो लड़के एक लड़की और महेंद्र के तीन लड़के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें