फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम हुसैन की याद में किया जंजीरे मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/ दुद्धी। मुसलिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को गम और सीनाजनी के बीच चेहल्लुम मनाया। हाय हुसैन का सजदा करते हुए खूनी मातम किया। राबर्ट्सगंज के न्यू मार्केट में सैयद अख्तर अब्बास रिजवी के आवास से चेहल्लुम का ताजिया अलम का जुलूस निकाला गया। अजुमने हैदरी शिया कमेटी के तत्वावधान में दावत ए हुसैनी का तबरुख बांटा गया। नगर के लोग दावत ए हुसैनी में शामिल हुए।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे के करीब निकला ताजिया अलम का जुलूस विभिन्न रास्तों से होते हुए करबला शरीफ पहुंचा। इस दौरान युवक, बच्चों और बुजुर्गों ने जंजीर, चाकू, छूरी से मातम किया। देर तक हाय हुसैन का नारा नगर में गूंजता रहा। अंजुमने हैदरी शिया कमेटी के सदर एसए रिजवी ने बताया कि मोहर्रम के दसवें को हजरत इमाम हुसैन का नमाज पढ़ते वक्त यजीद ने सर काट लिया था। उन्हीं की याद में मोहर्रम के चालीसवें पर चेहल्लुम मनाया जाता है। कर्बला में एसए रिजवी ने आखिरी सलाम पढ़ा। इस मौके पर असलम रिजवी, हिदायतउल्ला खान, पूर्व सदर अजहर खा, सदर मुश्ताक अहमद, रोशन खान, हीरा शाह वारसी, फतेह मुहम्मद, असरफ रिजवी, जाफर हुसैन, कौशर हुसैन, सब्बर हुसैन आदि मौजूद रहे।
दुद्धी: दुद्धी में ताजिया अलम का जुलूस निकाला गया। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से निकला ताजिया जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए संकट मोचन मंदिर तिराहे पर पहुंचा। यहां मुस्लिम बंधुओ ने युद्ध कला का कौशल दिखाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद ताजिए को कर्बला में ठंडा किया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, राजेश सिंह, तालिब अली, फतेह मुहम्मद खां, कलंदर खां, मुमताज खां, मुजीब, शकूर, रशीद शाह, जलील शाह, फ़ जल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर घोरावल में चेहल्लुम पर्व पर शुक्रवार को विभिन्न जगहों से आयी टोलियों ने आकर्षक प्रदर्शन घोरावल नगर के मुक्खा मोड़ पर किया। प्रदर्शन में जशोवर मिर्जापुर एवं जुडिय़ां घोरावल की टोलियों ने आकर्षक लकड़ी, डंडे, तलवार एवं बनेटी का जांबाजी से प्रदर्शन किया। समापन के बाद ताजिया जुडिय़ां स्थित तालाब में दफनाई गई। इस अवसर पर कोतवाली पुलिस के अलावा जिला पंचायत सदस्य नीरज कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार, बबलू, सूरज कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद नईम, मौलाना सादिक रजा, रमजान अली, जय प्रकाश मोदनवाल, सेराज अली, मोहम्मद इब्राहिम, सब्बीर अली, रज्जाक, सहाबुद्दीन, असलम आदि मौजूद रहे। आयोजन हुसैनी अखाड़ा घोरावल की तरफ से किया गया था। जिसका संचालन मोहम्मद वारिश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें