फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही बरतने पर ईओ का रूका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शासन के मंशानुसार कार्य न करने पर राबट्र्सगंज अशिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का वेतन रोका। ईओ पर विकास कार्यों को कराने में रुचि न लेने का आरोप है । वहीं ईओ ने कुछ फाइलों पर हस्ताक्षर न करने पर वेतन रोकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बताते चले कि 28 जुलाई को नपा के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने ईओ को वेतन रोकने से संबंधित पत्र भेजा है। पत्र में लिखा गया है कि नगर में सफाई, पेयजल आपूर्ति, जल जमाव आदि के कार्यों में आप द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है। अभी तक कई विकास कार्य अधूरे है, जिन्हें पूर्ण कराने के लिए आपकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसलिए जनता को इसका लाभ नहीं नहीं मिल रहा है। आपके इस कार्य प्रणाली से पालिका एवं जनहित प्रभावित हो रहा है। इसलिए आपका जुलाई माह का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोका जाता है। नपा के तत्कालीन चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि अपने का कार्यकाल के दौरान ईओ का वेतन रोका था। योगी सरकार के मंशानुसार ईओ कार्य नहीं कर रहे है।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि नपा के अध्यक्ष रहे केएम गुप्ता कुछ फाइलों/कागजातों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बना रहे थे जो उचित नहीं था। उनकी बातों को नहीं माना तो उन्होंने मेरा जुलाई माह का वेतन रोकने की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें