फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत, आरोप और जांच नहीं रोक सके विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि नियम-कानून के तहत नगर का विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। चुनाव जीतने और कार्यभार ग्रहण करने और कार्य शुरू होने के डेढ़ माह बाद ही शिकायतें, आरोप और जांच शुरू हो गई लेकिन इससे विकास कार्य रुका नहीं बल्कि और बुलंदियां छूता गया। सत्ता पक्ष के दबाव और झूठी शिकायतों में लोकायुक्त तक से उन्हें क्लीन चिट मिली।
विज्ञापन

वह शनिवार को नगर पालिका परिसर में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। के दौरान चेयरमैन ने कहा कि उन्होंने जबसे कार्यभार ग्रहण करने के बाद से काम कराना शुरू किया, तभी से कुछ लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत शुरू कर दी। लेकिन जब जांच हुई तो सारे कार्य सही पाए गए। तत्कालीन सत्ता पक्ष की ओर से भी जांच में मुझे आरोपी सिद्ध करने का दबाव बनाया गया लेकिन उसमें आरोपियों को सफलता नहीं मिली। चेयरमैन ने कहा कि नगर का विकास प्राथमिकता है और यहां की जो भी समस्याएं हैं, उसे निस्तारित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें