सोनभद्र। जिले में नौ महिलाओं समेत 19 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 2752 हो गई है। इसके अलावा में पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 63 मरीज इलाज के बाद सोमवार को स्वस्थ भी घोषित किए गए। अब इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2474 हो गई है। सोमवार को 19 और संक्रमित मिलने पर जिले में एक्टिव मामले अब 249 हो गए हैं।
उधर, चिकित्सकों की टीमें सोमवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1674 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1753 लोगों की सोमवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 19 पाजिटिव और 1734 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 104461 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 103420 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2752 पाजिटिव और 100668 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1041 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को 19 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 249 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से तीन की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर और 26 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।