फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर में 19 घंटे तक गुल रही बिजली  

Fri, 29 Apr 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय पर गुरुवार की रात नौ बजे से करीब 19 घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। एक ट्रक के धक्के से खंभा और तार टूटने से ठप हुई आपूर्ति शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बहाल हो सकी। इससे प्रभावित लोग भीषण गर्मी से बिलबिला गए। लोगों ने करवट बदल कर रात गुजारी। दिन में भी लोग पसीने से तर बरत रहे। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भी तरस गए। 
विज्ञापन



जिले में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है। कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन हो या रात गर्मी लोगों को सता रही है। एक मिनट भी बिजली की आपूर्ति लोगों को बेचैन कर दे रही है। ऐसे में राबर्ट्सगंज शहर के आधे हिस्से के साथ ही कुछ ग्रामीण इलाकों को गुरुवार की रात अंधेरे और उमस में गुजारनी पड़ी। दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल होने के इंतजार में कट गया।

दरअसल गुरुवार की रात करीब नौ बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में एक ट्रक अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गया। इससे खंभा और तार टूटकर गिर गया। तब से ठप हुई विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की शाम करीब चार बजे ही बहाल हो सकी। रात में तो उपभोक्ता इस चक्कर में थे कि शायद विभाग ने इमरजेंसी कटौती कर दी है। पूरी रात टहल कर या फिर करवट बदलकर गुजारी।
विज्ञापन


लेकिन जब सुबह भी बिजली नहीं आई तो लोग पानी को भी तरस गए। बिजली न होने के नाते सबमर्सिबल भी नहीं चला, जिससे जिनके यहां पानी टंकी खाली रही उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हुई। शुक्रवार की दोपहर भी बिजली आपूर्ति बहाल होने के इंतजार में लोग रहे। तमाम लोग विद्युत अधिकारियों से लगायत कर्मचारियों तक को फोन कर आपूर्ति बहाल होने के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन


विद्युत           विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक की टक्कर से खंभा और तार टूट गया था, उसे बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें