फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कारागार में 19 बंदी हुए शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में बंदियों व बंदी रक्षकों में से कुल 17 की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई है। जेल प्रशासन द्वारा राबर्ट्सगंज स्थित शेल्टर हाउस को अस्थायी कारागार बनाया गया है। शुक्रवार को एएसपी ओपी सिंह, सीओ ने अस्थायी जेल का निरीक्षण किया। अभी तक 19 बंदियों को शिफ्ट किया गया है। यहां न्यायालय से न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने वाले बंदियों को रखा जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर जरूरत के अनुसार फोर्स की तैनाती गई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले जिला कारागार में निरूद्ध नौ बंदियों व आठ कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन ने कारागार में 14 दिनों तक बाहर से आने व जाने पर पूरी रोक लगा दी है। इससे समस्या पैदा हो गई। सबसे बड़ी समस्या न्यायालयों से प्रतिदिन न्यायिक हिरासत में भेजे जाने वाले बंदियों को लेकर हो रही है। डीएम एस राजलिंगम व एसपीआशीष श्रीवास्तव ने न्यायिक अधिकारियों से वार्ता कर राबर्ट्सगंज विकास खंड के उरमौरा स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय को अस्थाई कारागर बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ था, लेकिन यहां बंदियों को ले जाने व ले आने में पुलिस को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस नाते अधिकारियों ने अस्थाई जेल राबर्ट्सगंज के पुलिस चौकी भवन के बगल में स्थित सेल्टर हाउस को बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें