सोनभद्र। जिले में तैनात एक और पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मिले लोगों की संख्या 73 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि पाजिटिव मिले पुलिसकर्मी की तैनाती फिलहाल पुलिस लाइंस में है। पुलिसकर्मी का सैंपल चार जुलाई को जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को शाम सात बजे के करीब आई रिपोर्ट में पुलिसकर्मी संक्रमित मिला। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस लाइंस को सील करने के लिए पत्र लिखा गया है। अब तक 73 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। जिसमें से 42 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 32 अन्य का इलाज चल रहा है। ज्ञात हो, इससे पहले गुरमा पुलिस चौकी में तैनात दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पाजिटिव मिल चुकी है। जिनका इलाज चल रहा है।