फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की शिकार महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी गांव में स्थित इलाहाबाद बैंक पनिकप कला के ग्राहक सेवा केंद्र से दस हजार रुपये निकालकर जा रही महिला किरन देवी (42) से लुटेेेरों ने दस हजार रुपये लूट लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी और उसे सड़क के किनारे तड़पता छोड़ गए। बुधवार को महिला ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रायपुर थाना क्षेत्र के नाई गांव के निवासी भगवान दास की पत्नी किरन देवी इलाहाबाद बैंक के पनिकप खुर्द स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से दस हजार रुपये निकाल कर खलियारी बाजार में सामान खरीदने लगी। इसके बाद वह बाजार से घर के लिए चली। रास्ते में करही गांव के समीप कुछ लोगों ने उसे मारपीट कर रुपये लूट लिए और फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डॉयल हंड्रेड पुलिस महिला को अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। बुधवार को महिला ने वाराणसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक भगवान दास ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसकी पत्नी को अगवा कर उसके साथ मारपीट किया और उससे दस हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने बताया कि भगवान दास की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि किसी वाहन के धक्के से महिला घायल हो गई थी। हालांकि सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें