फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकत्रिकरण में नव वर्ष की महता की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शुक्रवार को आरटीएस क्लब मैदान में वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर एकत्रीकरण किया गया। इस दौरान भारतीय नव वर्ष की महत्ता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक, काशी प्रांत मुनीश ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष प्रतिपदा का सभी हिंदू समाज के लिए विशेष महत्व है। उन्होंने भारतीय नव वर्ष की चर्चा करते हुए कहा कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने श्रृष्टि का निर्माण किया था। उन्होंने संघ के आदि संघचालक डॉ. केशव राम बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नंदलाल, हर्ष अग्रवाल, जिला प्रचारक शिव प्रसाद, धंनजय, ओम प्रकाश गोयल, कृष्ण मुरारी, नीरज, बृजेश, शंशाक, जेवी सिंह, प्रमोद गुप्ता, मनोज आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके सिंह ने किया तथा विशिष्ट अतिथि जिला संघ चालक शिवशंकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें