फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा पर दें विशेष ध्यान, इससे जुड़ा है राष्ट्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। हिण्डाल्को सेफ्टी विभाग की ओर से मनाए जा रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुक्रवार की रात समापन हो गया। इस दौरान प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह के स्वागत भाषण में वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी एवं इनवायरमेंट) मुकेश मित्तल ने कहा कि सुरक्षा बेहद जरूरी है। प्लांट में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिससे कर्मचारियों के आत्म विश्वास में बढ़ोतरी हुई। सुरक्षा के मामलों में जागरूकता फैली।
विज्ञापन

प्रबंधक सेफ्टी अरविंद सिंह ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान हुए सभी सुरक्षा प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इंट्रा प्लांट लेवल पर संपन्न प्रतियोगिताओं के बारे में भी संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एसएन जाजू ने कहा कि हमें अपनी स्वयं की सुरक्षा पर इसलिए भी ध्यान देना चाहिये क्योंकि इससे हमारा परिवार ही नही हमारा समाज व राष्ट्र जुड़ा है। अंत में जाजू ने प्लांट हेड्स निर्मल्या सेन, डॉ. जगपाल सिंह व एस. मोहन के साथ विजेता टीमों के सदस्यों को पुरस्कृत किया। इस वर्ष सर्वाधिक प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करने वाली रिडक्शन प्लांट की टीम ने चैंपियन ऑफ दी वीक का खिताब व फैब्रिकेशन प्लांट ने रनर-अप का खिताब प्राप्त किया। जाजू ने रिडक्शन प्लांट हेड डॉ. जगपाल सिंह को उनकी टीम के साथ चैंपियन ऑफ दी वीक की ट्राफी तथा फैब्रिकेशन प्लांट हेड एन. सेन को उनकी टीम के साथ रनरअप की ट्राफी प्रदान की। समारोह का संचालन सुशील पांडेय ने किया। समारोह में पीके जिंदल, संजीव राजदेरकर समेत अन्य मौजूद रहे। समापन डॉ. पीके सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें