फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला भाजपा के बूथ अध्यक्ष का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा के पतिहवार टोला में शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में पेड़ से भाजपा के बूथ अध्यक्ष भागीरथी (55) का शव लटकता मिला। जानकारी होने पर घरवालों ने पेड़ से शव को नीचे उतारा। उधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मर्चरी के बाहर बिलख रहे भागीरथी के बेटे रामराज ने बताया कि कई माह से उसके पिता की तबीयत खराब चल रही थी। वर्तमान में वह गुरमुरा के भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अचानक उसके पिता घर से निकले। आधे घंटे बीतने के बाद वह वापस नहीं लौटे तो उन लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। घंटे भर बाद पता चला कि घर से कुछ दूरी पर कटहल के पेड़ से गमछे के सहारे भागीरथी लटक रहे है। शोर-शाराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों की सहयोग से घरवालों ने पेड़ से उन्हें नीचे उतारा। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शनिवार की अलसुबह घरवालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए ले गई। उधर, मामले की जानकारी होते ही सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजीव कुमार गोड़, कमलेश चौबे, रजनीश रघुवंशी, मोहन कुशवाहा, सुनील सिंह समेत अन्य नेताओं ने जिला अस्पताल पहुंच कर मृतक के घरवालों से मुलाकात कर घटना के बारे मेें जानकारी ली। दोपहर बाद शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें