फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पलटी, तीन सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। करमा थाना क्षेत्र के तिलौली गांव में चारपहिया गाड़ी से पास लेने के दौरान बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहा निवासी रामविलास (26) पुत्र रामनरायन, कल्लू (38) पुत्र बैजनाथ और बुल्लू (27) पुत्र मुन्नी सिंह मंगलवार को बाइक द्वारा किसी काम से राजगढ़ (मिर्जापुर) गए थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे तीनों घर वापस लौट रहे थे। तिलौली गांव में नहर के पास किसी चारपहिया वाहन से पास लेने में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँचे एक सौ आठ नंबर एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें