फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए श्रम संगठनो ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आठ और नौ जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की रूपरेखा बनने लगी है। बीते दिनों भोपाल के गांधी भवन में श्रमिक संगठनों और कर्मचारी फेडरेशन की संयुक्त बैठक में केंद्र सरकार के विरोध में राष्ट्रव्यापी हडताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सम्भागीय संयुक्त सम्मेलन करने, वाहन जुलूस निकालने और 6 जनवरी को मशाल जलूस निकालने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के पक्ष की नीतियों पर चल रही है । पिछले 125 वर्षो से मजदूर वर्गं के संघर्षों से मजदूर कर्मंचारियों की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिये बने सभी 44 श्रम कानूनों को बदल कर उसे निष्प्रभावी बनाया जा रहा है। देश के भीमकाय सार्वजनिक उद्योगों को विनिवेशीकरण के माध्यम से पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। नोट बंदी एवं जीएसटी से अर्थव्यवस्था को गहरा आघात पहुंचाया गया जिससे देश में लाखों लोग रोजगार से बेदखल हो गये। सार्वजनिक बैंक, बीमा और रिजर्व बैंक भी संकट में है। भ्रष्टाचार चरम पर है। इसको छिपाने और जांच को रोकने के लिये सीबीआई को खुद संकटग्रस्त बनाया जा रहा है। कन्वेंशन की अध्यक्षता कामरेड रूप सिंह चौहान, रामेविलास गोस्वामी, जे सी बरई, मुकेश भदौरिया, वी के शर्मा, बसंती मालवीय आदि ने की। इस अवसर पर एटक के राष्ट्रीय सचिव का विद्यासागर गिरी, सीटू के राष्ट्रीय सचिव का कश्मीर सिंह ठाकुर, यूटीयूसीके एस एल शर्मा, इंटक के प्रांतीय अध्यक्ष आर डी त्रिपाठी, एटक के का अजीत जैन, बीमा कर्मचारियों के एन चक्रवर्ती, बैंक कर्मचारियो के का वी के शर्मा, एआईयूटीयूसी के सुनील गोपाल, सीटू के प्रदेश महासचिव का प्रमोद प्रधान एवं सेवा की बसंती मालवीय ने सम्बोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें