फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत होकर आपस में भिड़े पट्टीदार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में बुधवार को नशे में दो पट्टीदार आपस मेें भिड़ गए। मारपीट में अधिक चोट लगने की वजह से शंकर चेरो (55) की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अभियुक्त ने स्वंय चोपन थाने पहुंच कर अपना गुनाह कबूल किया। उधर हत्या की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई। पुलिस आरोपी बुद्धिराम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शाम करीब सात बजे चेरो बस्ती में शंकर चेरो और बुद्धिराम साथ में बैठ कर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बुद्धिराम ने लात-घूसों से शंकर को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर घायल को नजदीक के एक क्लिनिक में उपचार के लिए ले गए। यहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। उधर रात में ही बुद्धिराम नेे थाने पहुंच कर थानाध्यक्ष विजय प्रताप को बताया कि उसने हत्या की नियत से शंकर की पिटाई नहीं की थी, लेकिन उसकी मौत हो गई। हत्या की खबर मिलते ही एसओ ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर बुद्धिराम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें