फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता एवं हिंदी विषय पर मुखर हुए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर । एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन के आवासीय परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में में सोमवार को राष्ट्रीय एकता एवं हिंदी विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा संत जोसेफ स्कूल के छात्र-छाक़त्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रबंधक मानव संसाधन राजभाषा आदेश कुमार पांडेय ने बतौर निर्णायक एवं संयोजक के रूप उपस्थित शिक्षकों का स्वागत किया। समस्त प्रतिभागियों के विचारों को सुनने के बाद निर्णायक मंडल ने सेंट जोसेफ स्कूल के हिमांशु मिश्रा, निधि सिंह, विकास चंद्र त्रिपाठी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार तथा केंद्रीय विद्यालय के रामेश्वर प्रताप सिंह, अमन दीप, सिमरन जायसवाल, हिमांशु त्रिपाठी, शिवांगी राय, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विदयालय की सरस्वती मिश्रा, सेंट जोसफ की प्रगति सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया । शिवकरण दूबे वेदराही ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. विनोद कुमार पांडेय, बृजेश सिंह यादव, अनिल कुमार पाल, दिलीप कुमार यादव, रागिनी शर्मा व श्री पाठक उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें