सोनभद्र। समाज, राष्ट्र को नई दिशा देने वाले शिक्षक की अहम भूमिका अहम है। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल बनपुरवां के प्रांगण में लगभग सवा दो सौ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। स्वामी हरसेवानंद शिक्षण संस्थान ने अपने सभी शाखाओं के समस्त शिक्षकों को अंगवस्त्रम, पुष्पाहार तथा उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।
समूह प्रबंधक बाबा प्रकाश ध्यानानन्द ने कहा कि जिस प्रकार माता शिशु को जन्म देती है, पिता पालन करते हैं। उसी प्रकार गुरु उनके अन्दर संस्कार भरते हैं। तभी वह राष्ट्रोत्थान के लिए तत्पर हो पाते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इससे पूर्व विद्यालय के सभी विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में शिक्षक का आदर व सत्कार करते हुए कक्षाध्यापक के समक्ष प्रबंधक बाबाजी के साथ डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. एके चौबे, एस सिंह, रचना अग्रवाल, डा. संतोष कुमार चौबे, अशोक कुमार वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, अमिता सिंह, एमएस यादव, आनन्दी एवं तनु ने किया।
लायंस क्लब ने गुरुओं को किया सम्मानित
ओबरा। आर्य समाज विद्यालय के प्रांगण में लायन ओपी सिंह की अध्यक्षता में लायंस क्लब ओबरा गौरव ने शिक्षकों को सम्मानित किया। यहां सुनिता शर्मा, रितु सिंह, अंजु जायसवाल, ओम प्रकाश, प्रदीप यादव, सुनिता बर्मन, चेयरपर्सन लायन ब्रजेश तिवारी, यूएस जायसवाल, प्रभात बर्मन, घनश्याम सिंह, अश्वनी मिश्रा, अभिषेक राय, अमित सेठ, पंकज सूद, विरेंद्र अग्रवाल, कृष्णा केशरी, शशि जायसवाल, उमा तिवारी, आदित्य जायसवाल व डा.केएम जायसवाल आदि रहे।