फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता व गुणवता से पूरा करें कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । शासन की मंशा के अनुरूप विकास परक कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं व लाभार्थीपरक कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। कार्यदायी संस्थाओं पर नियंत्रण न रखने वाले वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कार्यवाई की जाए। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान संबंधितों को दिए।
विज्ञापन

कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को समयबद्ध तरीके से मूर्त रूप दी जाए। सीडीओ ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिन विभागों का कार्य अधूरा है, उन्हें जल्द से जल्द सुधार कर पूर्ण करने के निर्देश दिया। सीडीओ ने आईजीआरएस जैसे अन्य शिकायतों का भी गुणवत्तापूर्वक समीक्षा करते हुए प्रकरणों को समयावधि के अंदर निराकरण करने का निर्देश दिया। जिला अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों का भंडारण आवश्यकतानुसार करने की ताकीद की। कहा कि 15 अगस्त के दिन जिले में अधिकाधिक पौधरोपण के लिए विकास खंड अधिकारीगण प्रभागीय वनाधिकारी से समंवय बनाते हुए पौधरोपण स्थल की मुकम्मल व्यवस्था पूरी कर लें, ताकि पौधरोपण के समय किसी तरह की परेशानी न हो। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी सिंह, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें