सोनभद्र। विध्य कन्या महाविद्यालय में शनिवार को बीटीसी छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या डॉ.अंजली विक्रम सिंह ने सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दी प्रज्जवलित कर किया। बीटीसी फाइलन वर्ष की छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य ,एकांकर प्रस्तुत किया। पूजा और श्रेहा ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दर्जनों छात्राएं शामिल रही।