फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। कस्बे में स्थित एक निजी सीमेंट कंपनी के गेट के सामने बीती रात टेलर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शशिकान्त सिंह (45) की मौत हो गई। इससे खफा रहवासियों ने कंपनी के समीप राजमार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम कर दिया। नाराज लोगों सड़क के समीप कंपनी के बने गेट को हटाने और मृतक के आश्रित को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। कंपनी के अधिकारियों और पुलिस ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा कर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे डाला कस्बे मेें वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित सीमेंट कंपनी में कोयला खाली करने जा रहा ट्रक मुड़ा। ट्रक की चपेट में सिंगीरौली से जौनपुर जा रहा बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़ कर चालक फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस नेए मृतक के जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त जौनपुर ज़िले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के रामकढ़ा गांव निवासी शशिकांत सिंह के रूप में की। मृतक के घरवालों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया और शव का पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। उधर शनिवार की अलसुबह घटना की सूचना मिलते ही बाजारवासियों ने कंपनी के गेट पर चक्काजाम कर दिया। जाम करने वाले मेन गेट के समीप कंपनी के बने गेट को हटाने और मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि पहले उक्त गेट के कारण कई घटनाएं हो चुकी है। पूर्व में कंपनी के अधिकारियों से इस समस्या का निराकरण जल्द कराने की मंाग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या जस की जस है। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चोपन एसओ विजय प्रताप सिंह, डाला चौकी इंचार्ज ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने बताया कि शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के भाई शैलेश सिंह की तहरीर पर वाहन और चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें