फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिधवा व कुसहवा में बालू के अवैध खनन में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के सिधवा व कुसहवा में सोन नद से बालू के अवैध खनन की पुष्टि होने के बाद खान निरीक्षक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बता दें कि चोपन के सिधवा व कुसहवा में अवैध खनन की शिकायत कुछ लोगों ने 18 जुलाई तो डिप्टी कलेक्टर से की थी। बताया गया था कि दोनों स्थानों पर जेसीबी व टीपर से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर रामचंद्र, क्षेत्राधिकारी ओबरा व खनिज लिपिक कमला शंकर उपाध्याय की टीम उसी दिन खनन स्थल पर छापेमारी की थी। छापे के दौरान अवैध खननकर्ता तो नहीं मिले लेकिन जांच में खनन की पुष्टि हुई। आसपास निवास करने वाले ग्रामीणों ने टीम को बताया कि तीन माह से दोनों स्थानों पर बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। खनन करने के दौरान बने गड्ढों को बाद में समतल कर दिया जा रहा है। एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी थी। डीएम के निर्देश पर खान निरीक्षक जीके दत्ता ने चोपन थाने में बालू के अवैध खनन मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379, उत्तर प्रदेश उपखनिज नियमावली 1963, खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें