फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को खेती करने की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर/दुद्धी। म्योरपुर एवं दुद्धी में बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें चयनित 48 किसानों को श्री विधि से धान की खेती एवं अन्य कृषि संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों ने बताया श्री विधि से किसान कम पानी में भी धान का अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं। इसमें एक सुनिश्चित दूरी पर धान के बीज को रोपित किया जाता है ताकि वे पूर्ण रूप से पोषण प्राप्त कर सकें। उन्होंने किसानों को धान के पौधों में होने वाली बीमारियों व उनके निदान की भी जानकारी दी। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने किसानों को श्री विधि से धान की खेती के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि हिण्डाल्को जनसेवा ट्रस्ट के सचिव सुधाकर बिस्वाल ने किसानों को धान के उन्नत बीजों का वितरण करते हुए उन्हें कृषि के नवीन तकनीकों को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में राजेश सिंह, हरिहर, विश्वनाथ, कृष्ण कुमार, गौरीशंकर, लालकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें