फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे से दंपती को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव में बच्चों को लेकर पट्टीदारों में विवाद हो गया। पिता-पुत्र ने लाठी-डंडे से दंपती को पीट दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। बच्चों में हुए विवाद को लेकर राकेश और उसके सगे भाई राजेश में कहासुनी हो गई। बात आगे बढ़ने के बाद हाथापाई होने लगी। नाराज छोटे भाई अपने पिता के साथ बड़े भाई को पीटने लगा। राकेश को बचाने के लिए उसकी पत्नी शीला गई तो उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर रात में ही डॉयल 100 की पुलिस ने घायलों को अस्पताल ले जाकर उनका उपचार कराया। पुलिस ने बताया राकेश के भाई राजेेश और पिता वैद्यनाथ के खिलाफ मारपीट एवं धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें