सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक प्रमुख कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण के प्रगति की समीक्षा की। बीडीओ को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द आवासों का निर्माण मानक के अनुसार पूर्ण कराया जाए। आवास योजना में किसी तरह की शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि जिले को पिछड़ेपन से उबारने और विकास के लिए पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जाना जरूरी है। प्रयास हो की कोई भी पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। जिले के विकास के लिए कार्य योजना बनाकर उसकी क्रास चेकिंग भी की जाए। चेताया कि आवास निर्माण में किसी तरह की शिकायत आई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राबर्ट्सगंज ब्लाक क्षेत्र में बनाये जा रहे प्रधान मंत्री आवास के निर्माण कार्य को समयावधि के अंदर पूरा कराने का निर्देश बीडीओ को दिया।
चेताया कि आवास के नाम पर किसी पात्र गरीब से पैसे की मांग की गई, तो उसको किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने गांव में विकास कार्य के सत्यापन, निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी जाते हैं, तो स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें। बैठक में सीडीओ रामाश्रय, डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ आरके भारती मौजूद रहे।