फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नही बहाल हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। कोटा स्थित सब स्टेशन को आपूर्ति करने वाला 33 केवी विद्युत लाइन का तार पांच जगहों से टूटने के चलते दूसरे दिन गुरुवार की शाम तक इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। ऐसे में एनसीएल के जलापूर्ति प्लांट को मप्र से वैकल्पिक बिजली व्यवस्था कर किसी तरह चलाया गया।
विज्ञापन

बिजली अनापूर्ति के चलते दूसरे दिन भी इलाके के दर्जन भर गांव व कई कस्बों में लोग पानी के लिए तरस गए। बताते है कि शक्तिनगर के कोटा में स्थित सब स्टेशन व बांसी स्टेशन के पैनलों में आई गड़बड़ी के चलते बुधवार की दोपहर दोनों स्टेशनों के बीच बिछा 33 केवी लाइन के तार पांच जगहों से टूट गए लेकिन मुख्य लाइन में आपूर्ति दौड़ती रही। सूचना के बाद किसी तरह आपूर्ति ठप की गई और फाल्ट तलाशने का काम शुरू हुआ। इस दौरान पता चला की मेन लाइन के तार कई जगह से टूट गए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही पीसीएल के अधिकारी व कर्मी संविदा मजदूरों के साथ टूटे तारों को जोड़ने में जुट गए लेकिन शाम तक उनको सफलता नहीं मिल पाई। इस वजह से कोटा, खड़िया बाजार, चिल्काटांड बाजार, अंबेडकर नगर, बस स्टैंड मार्केट, काली मंदिर रहवासी परिसर सहित खड़िया गांव, चिल्कांटांड गांव, मिसरा, भैरवा, कोहरौल, कोहरौलिया, चंदुआर, योगीचौरा आदि गांवों की आपूर्ति दूसरे दिन भी ठप रही। पीसीएल के जेई विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि फाल्ट तलाशने के बाद तेजी से कार्य किया जा रहा है और जल्द आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें