फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोन में छह दिनों से बीएसएनएल नेटवर्क ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन क्षेत्र में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा छह दिनों से फेल है। मोबाइल सेवा बाधित होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। विष्णु दत्त, प्रमोद जायसवाल, नन्हकू, गुड्ड, सुरेश ने कहा कि नेटवर्क फेल होने के कारण उनके व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। नेट बैंकिंग में इन लोगों का नंबर रजिस्टर्ड है। लेनदेन के दौरान आने वाला ओटीपी नहीं आ पा रहा है। बताते चलें कि कोन थाना क्षेत्र की सीमा पड़ोसी राज्य झारखंड और बिहार को छूती है। नक्सल गतिविधियों के दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील माना जाता है। फि र भी इतने लंबे समय से बीएसएनल की सेवाएं बाधित होने से कंपनी के प्रबंधतंत्र की विफलता को प्रदर्शित करता है। वहीं बीएसएनल के एसडीओ कमला प्रसाद कहते हैं कि विंढमगंज के आस पास अराजक तत्वों ने मीडिया केबल काट दिया है। इंजीनियर लगे हुए हैं। जल्द ही सेवा बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के दुरूह गांवों में आज भी दूरसंचार की व्यवस्था नहीं पहुंच सकी है। झारखंड उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव नकतवार, नैकहा, मझिगवां, चांचीकला, चांची खुर्द, नरहटी नक्सल फ्रंट के दृष्टिकोण से संवेदनशील की श्रेणी में आते हैं। इन गांवों में किसी भी कंपनी का नेटवर्क काम नहीं करता है। लोग कभी पहाड़ों पर तो कभी पेड़ पर चढ़कर मोबाइल में नेटवर्क पकड़ाते हैं। चांचीकला के प्रधान मिथिलेश कुमार कहते हैं कि गांव में मोबाईल नेटवर्क नहीं होने से काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। कमलेश कुमार, मुन्नालाल, सुरेश ने दूरसंचार सेवाओं का विस्तार करने की मांग की है। वहीं चांची कला चौकी इंचार्ज गिरधारी सिंह कहते हैं कि उन लोगों को जरूरी बात करने के लिए दूसरी मंजिल के छत पर चढऩा पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें