फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दायित्वों का भार कंधे पर लेकर चलना बड़ा काम: एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (म्योरपुर)। राजा चंडोल बनवासी सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को 33वीं अंतर्राज्यीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में लीलासी की टीम को हराकर मुरता की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) डॉक्टर अवधेश सिंह ने किया। कहा कि खेल से शारीरिक वह बौद्धिक सहित संपूर्ण विकास होता है। परंपराओं का निर्वहन व पूर्वजों का सम्मान किए बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। कहा व्यक्तिगत दायित्वों का निर्वहन तो सभी करते हैं, लेकिन सामाजिक दायित्वों का भार अपने कंधे पर लेकर चलना बड़ा काम है। यह जिम्मेदारी समाज के युवाओं को उठानी चाहिए, तभी समाज का विकास संभव है। प्रबंधक लखनराम जंगली ने स्वागत उद्बोधन किया। इसके बाद मुरता ए और लीलासी की टीमों के बीच उद्घाटन मैच हुआ।मैच के दौरान दो लगातार सेटों में मुरता की टीम ने 15-13 व 15-12 से लीलासी की टीम को परास्त कर जीत दर्ज की।इस दौरान अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम के विभाग संगठन मंत्री श्रवण जी, चांद प्रकाश जैन, उमाशंकर, एसपी सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें