अनपरा। म्योरपुर ब्लाक के खड़िया बाजार में बुधवार को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। झाड़ू के साथ निकाली गई रैली के बाद लोगों ने साफ सफाई भी की।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत निकाली गई रैली में युवाओं में उत्साह दिखा। लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए अपने घरों व आसपास साफ सफाई करने की अपील की। युवाओं ने हनुमान मंदिर, जामा मस्जिद, गलियों व मुहल्लों की सफाई भी की। कार्यक्रम का संयोजक खडिया ग्रामवासी व युवा वर्ग रहा। इस मौके पर शन्नी शरण, मुकेश सिंह, मनोज गुप्ता, अवकाश सिंह, मनोज सिंह, संजीव जायसवाल, दीपक तिवारी, शिव कुमार, डा. टीएन सिंह, वीरेंद्र, सत्यम, भूषण अग्रवाल, अनिल सिंह गौतम, करन, आनंद, श्रवण, अमरजीत, राजेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो